बांदा। सुबह 11 बजे तक खाना न बनने से नाराज पिता ने बेटी ने डांट दिया तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
गिरवां थाना क्षेत्र के तेरा गांव निवासी लाल दीवान ने बताया कि उसकी बेटी किरन उर्फ नीलम (17) ने रविवार को सुबह 11 बजे करीब अपने घर में निकली छड़ से साड़ी से फंदा लगा लिया। पिता ने बताया कि वह सुबह बेलदारी करने के लिए निकला था। साथ में उसकी पत्नी कमला देवी भी गई थी। कमला को काम मिल गया था, लेकिन उसे काम नहीं मिला। इसलिए वह घर आ गया था।
उसने बेटी नीलम से कहा कि अभी तक खाना नहीं बनाया तो उसने कहा कि पानी नहीं था, इस पर पिता ने नाराजगी जताते हुए नल से पानी लेने चला गया। इस पर उसकी बेटी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। चार बेटियों में वह दूसरे नंबर की थी। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि पिता की नाराजगी के चलते खुदकुशी की है।