बांदा। मैनपुरी जिले में हुई प्रदेशीय जूनियर वालीबाल
चैंपियनशिप में स्पोट्र्स स्टेडियम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए
फाइनल तक धाक जमाई और उप विजेता बने। टीम के लौटने पर स्टेडियम में
शुक्रवार को खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी
केपी सिंह व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने स्टेडियम के
खिलाडिय़ों की पीठ थपथपाई और निरंतर आगे बढने को प्रेरित किया। 15 से 18
नवंबर तक मैनपुरी जिले में हुई प्रदेश स्तरीय जूनियर वालीबाल चैंपियनशिप
में उपविजेता बनी।
स्टेडियम छात्रावास के खिलाड़ी पंकज पुंडीर, ओम
सिंह यादव, विश्वास शुक्ला, योगेश यादव, अभिनव कुमार, सौरभ सिंह, आतिफ,
मोहम्मद जीशान, गौरव राठी और विकास सरोज ने मैनपुरी में बेहतर खेल का
प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया।