फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मतदेय स्थलों में फेरबदल

Fri, 20 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव में मतदान के लिए तमाम बूथों मेें फेर बदल किया गया है। तिंदवारी ब्लाक में ग्राम पंचायत सिंहपुर के वार्ड-एक से पांच तक जूनियर हाईस्कूल की जगह प्राथमिक विद्यालय में वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


पपरेंदा में वार्ड पांच व छह के मतदाता कन्या प्राथमिक पाठशाला की जगह जूनियर हाईस्कूल में वोट डालेंगे। ग्राम पंचायत बेंदा में वार्ड एक से चार तक के मतदाता प्राथमिक विद्यालय बेंदा खास की बजाय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेंदा खास में मतदान करेंगे।

नरैनी ब्लाक में ग्राम पंचायत बदौसा मेें वार्ड 7 से 10 के मतदाता प्राइमरी पाठशाला की जगह कामता प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय और वार्ड 11 व 12 के मतदाता पंचायत भवन के बजाय कामता प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय में मतदान करेंगे।
विज्ञापन


पथरा गांव मेें वार्ड एक से छह तक के मतदाता प्राथमिक पाठशाला की जगह जूनियर हाईस्कूल और बहादुरपुर कालिंजर के वार्ड एक से पांच तक के मतदाता पंचायत भवन नाथू पुरवा के बजाए प्राथमिक विद्यालय में वोट डालेंगे। प्राइमरी पाठशाला गहबरा के 10 से 15 तक के मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गहबरा में मतदान करेंगे।

कमासिन ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिवालय दलपा पुरवा में वार्ड आठ से 13 तक के मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक पाठशाला बेनामऊ के वार्ड छह से 11 तक के मतदाता प्राथमिक पाठशाला महेड़ का पुरवा में वोट डालेंगे।

प्राथमिक पाठशाला सोनहुल के  वार्ड आठ से 11 के मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय कोर्रा बुुजुर्ग के वार्ड एक से आठ तक मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिफ्ट किए गए हैं।

प्राइमरी पाठशाला भाग एक व दो बेर्रांव में वार्ड आठ से 15 के मतदाता कैलाशपति इंटर कालेज, प्राइमरी पाठशाला धुधई के वार्ड एक से आठ के मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय धुधुई और प्राइमरी पाठशाल छिलोलर के वार्ड आठ से 12 के मतदाता जूनियर हाईस्कूल में मतदान करेंगे।

प्राइमरी पाठशाला मवई के वार्ड एक से नौ के मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वोट डालेंगे। बिसंडा ब्लाक में प्राइमरी पाठशाला, रानीपुर के वार्ड एक से छह के मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कोर्रही राजकीय विद्यालय पुराने भवन के 11 से 15 वार्ड के मतदाता जीआईसी में मतदान करेंगे।

सिंहपुर में प्राथमिक विद्यालय परसेड़ा के वार्ड 14 के मतदाता प्राइमरी पाठशाला अमिलिहा और कन्या प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर वार्ड 15 के मतदाता प्राइमरी पाठशाला पहडिय़ा खुर्द, पंचायत भवन उतरवां के वार्ड 14 व 15 के मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदहा पुरवा में मतदान करेंगे।

महुआ ब्लाक में जूनियर हाईस्कूल सहेवा में वार्ड नौ से 13 की जगह कन्या प्राथमिक विद्यालय, हाईस्कूल नौहाई में वार्ड एक से सात की जगह किसान इंटर कालेज नौहाई, कन्या प्राथमिक विद्यालय पचोखर के वार्ड 12 से 15 के मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वोट डालेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें