फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कांग्रेस रोजाना करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश और जिला स्तर पर नेतृत्व में हुए रद्दोबदल के बाद कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 6 से 15 नवंबर तक चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने हरेक ब्लाक में आंदोलन की कमान संभालने के लिए प्रभारी घोषित किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने हाईकमान के निर्देशों का हवाला देकर कहा कि 6 व 7 नवंबर को ब्लाक, तहसील और जिला मुख्यालय आदि में जनसमस्याओं संबंधी पर्चे बांटे जाएंगे। 8 व 9 नवंबर को आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभाएं होंगी। 10 नवंबर को बेरोजगारी के खिलाफ जिले के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन किया जाएगा। 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई जाएगी। 12 व 13 नवंबर को किसान चौपालों के आयोजन होंगे। 14 को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जाएगी। अंतिम दिन 15 नवंबर को जिला मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन होगा।
अध्यक्ष ने बताया कि इस आंदोलन के लिए ब्लाकवार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नरैनी पवनदेवी कोरी, देवेंद्र सोनू व राजबहोर शिवहरे, बबेरू में आदित्य स्वरूप पांडेय, शंभू प्रजापति व शिवमंगल निषाद, बिसंडा में यादवेंद्र यादव व अवधेश गुप्ता, तिंदवारी में हरिश्चंद्र पटेल, लक्ष्मीकांत मिश्रा, विक्रम वर्मा, शिवविलास सिंह पटेल, महुआ में जयप्रकाश मिश्र व राजेंद्र तिवारी, कमासिन में शिवचरन प्रजापति व जयनायक यादव, जसपुरा में जगन्नाथ सिंह व शशि अवस्थी, बड़ोखर में दिवाकर मिश्रा व सुनील चौरसिया, अतर्रा में जगदीश गुप्ता व सूरज वाजपेयी, बदौसा में सद्दाम खां व हरीओम वाजपेयी, मटौंध में कामता कुशवाहा व अजय शुक्ला और ओरन में आशुतोष द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों का निर्देशन पीसीसी सदस्य साकेत बिहारी मिश्रा नरैनी व अतर्रा, बीलाल कमासिन, किशनबाबू जसपुरा, गजेंद्र सिंह पटेल बबेरू, मुमताज अली नरैनी, रामपाल अवस्थी तिंदवारी, राजकुमार गर्ग महुआ में निर्देशन करेंगे। प्रेस वार्ता में साकेत बिहारी, मोहम्मद इदरीश, सीमा खान, राजबहादुर गुप्ता, बी. लाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें