फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब पिलाकर दोस्तों ने युवक को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांव के चार दोस्तों ने शराब पीने के बाद एक युवक के हाथ बांधकर बेरहमी से पीटा। उसे पुलिया के पास फेंककर भाग निकले। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी विनोद (24) चार सितंबर शाम को घर में था। तभी गांव के चार दोस्त पहुंचे और उसे साथ ले गए। पांचों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद चार दोस्तों ने विनोद के हाथ बांधकर बेहरमी से पीटा। रात के अंधेरे में युवक को गांव की पुलिया के पास फेंककर चले गए।
सूचना मिली तो परिजन पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। बेहोशी हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने कानपुर लेकर जाने की सलाह दी। परिजन युवक को घर ले गए और रुपयों का इंतजाम करने लगे। शुक्रवार की सुबह युवक की मौत हो गई। पिता भैरम ने आरोप लगाया कि बेटे को चार युवकों ने हाथ बांधकर बेहरमी से पीटा और मरणासन्न हालत में पुलिया तले फेंक गए थे। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मौके पर मृतक विनोद के अलावा चार और युवक थे। घर से कुछ दूरी पर सभी ने शराब पी। नशा अधिक होने पर विनोद को चारों दोस्त घर छोड़ गए थे। नशे की हालत में युवक पुलिया के पास जाकर बैठ गया और बेहोश हो गया। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अगर चोट की वजह से युवक की मौत सामने आती है तो धाराएं तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें