फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दिन में छह घंटे बिजली ठप, रात में कटाैती से नींद हराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर में कभी नया केबल डालने तो कभी पेड़ छंटाई के नाम पर घंटो शटडाउन लिया जा रहा है। भूरागढ़ में बिजली विभाग शुक्रवार को छंटाई कराता रहा और छह घंटे बिजली बंद रही है। इससे करीब दस हजार की आबादी प्रभावित रही। इसके अलावा हल्की बूंदाबादी व तेज हवा से शहर के अन्य क्षेत्र में भी बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन

भूरागढ़ विद्युत उप केंद्र में 33 केवी लाइन में शुक्रवार को सुबह दस बजे से पेड़ों की डालियां छांटने का काम शुरू कराया गया। इससे यहां कई फीडरों में शटडाउन लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि झील के पुरवा में बार-बार पेड़ लगने से स्पार्क होने की सूचना मिली थी। इस लिए शटडाउन लिया जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि भूरागढ़ उपकेंद्र से सुबह दस बजे शटडाउन लिया गया और चार बजे बिजली बहाल की गई। तब तक कटरा, क्योटरा, स्वराज कालोनी, झील का पुरवा, शंभूनगर आदि मोहल्लों में छह घंटे बिजली कटने से लोग परेशान रहे। उधर, रात में भी कालूकुआं, मर्दननाका, अलीगंज, गायत्री नगर सहित कई मोहल्लों में बिजली की आवाजाही लगी रही, जिससे लोग सो नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें