फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जुमे को मस्जिदें पड़ीं छोटी

Sat, 11 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रमजान के पहले जुमा में नवाबी जामा मस्जिद में नमाज अदा करते रोजेदार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। रमजान माह के चौथे रोजे पर पहले जुमा पर मस्जिदें छोटी पड़ गईं। नमाजियों को मस्जिदों के बाहर चादर और जानमाज बिछाकर नमाज अदा करनी पड़ी। जुमा की नमाज अदा करने के लिए भारी तादाद में बच्चे, बूढ़े और जवान मस्जिदों में हाजिर हुए। नमाज के बाद इमामों ने बहुत ही पुरजोर अंदाज में अल्लाह से दुआ मांगी। उधर, सामूहिक इफ्तार का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नवाबी जामा मस्जिद में आयोजित इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजदारों ने शिरकत की।
विज्ञापन

रमजान के पहले जुमा पर मुख्य नमाज नवाबी जामा मस्जिद में अदा की गई। ऐतिहासिक इमारत अंदर से बाहर तक नमाजियों से खचाखच भरी रही। सेहन में पंडाल लगाकर नमाजियों के लिए इंतजाम किए गए थे। उधर, जामा मस्जिद के बाद अपने निर्धारित समय पर शेख सरवर साहब की मस्जिद (कालवनगंज) में नमाज अदा की गई।

यहां भी बड़ी संख्या में नमाजी इकट्ठा थे। मरकज वाली मस्जिद, हाथीखाना, कचहरी की मस्जिद, बोडे़ की मस्जिद, ऊंट मोहाल मस्जिद, कच्चा तालाब मस्जिद, छावनी मस्जिद, प्यारे मियां की मस्जिद आदि में भी बड़ी संख्या मेें नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क की सलामती और तरक्की के लिए भी दुआ हुई।  उधर, सामूहिक इफ्तार पार्टियां भी शुरू हो गईं। शुक्रवार को बसपा नेता मुमताज अली की मेजबानी ने नवाबी जामा मस्जिद में इफ्तार पार्टी आयोजित हुई। बड़ी तादाद में रोजेदारों ने इफ्तार के बाद डिनर लिया। शहर के प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें