फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबादी व ओला बारिश ने बढ़ाई ठंड और चिंता

Fri, 27 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बरस रहे ओले - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
जनवरी का महीना रुखसत होते-होते बूंदाबांदी और छिटपुट ओलों की बारिश से ठंड की फिर वापसी हो गई। अधिकतम तापमान 5 और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। उधर, तिंदवारी, बबेरू व कमासिन क्षेत्रों में ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ। ठंड से एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


पखवारे भर से निकल रही कड़ी धूप को देख लोग ठंड के अलविदा होने का संकेत मान रहे थे। लेकिन गुरुवार को मौसम ने ऐसी पलटी मारी कि लोग ठंड से कंपकंपा गए। तड़के तीन बजे तिंदवारी, बबेरू व कमासिन क्षेत्र में ओले गिरे। मंडल मुख्यालय में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। तापमान अधिकतम 5 डिग्री नीचे गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और न्यूनतम पारा भी 2 डिग्री नीचे खिसकर 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह घने काले बादल रहे।

तेज पछुआ हवा के झोंके ठंड का एहसास कराते रहे। मौसम में अधिकतम 85 व न्यूनतम 55 फीसदी आर्द्रता रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक बदली व बूंदाबादी की संभावना है। उधर, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि अभी तेज धूप निकल रही थी। इससे फसलों को नुकसान हो रहा था। अब मौसम के तेवर बदले हैं तो फसलों को फायदा होगा। अलबत्ता कई गांवों में ओलों की बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। फसल बर्बाद होने की आशंका है।
विज्ञापन


फिलहाल ओलों से फसल खराब होने का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका। बेंदाघाट प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में छिटफुट ओला बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव के मजरा रामआसरे का पुरवा निवासी रामफल (45) पुत्र रामआसरे बुधवार की रात खेत में पानी लगाते समय उसे ठंड ने जकड़ लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के नाम तीन बीघा जमीन है। उस पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक अतर्रा शाखा का उस पर 40 हजार रुपये का कर्ज है। परिजनों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


                                      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें