मरीजों की घिरीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.शबाना रफीक व डा.प्रज्ञा प्रकाश उपाध्याय।
- फोटो : amar ujala
आर्य कन्या इंटर कालेज सभागार में सुबह 10 बजे फीता काटकर विधायक द्विवेदी ने शिविर की शुरुआत की और मंच पर दीप जलाया। आर्य कन्या इंटर कालेज की टीचर विष्णुकांत और नेहा यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गया। सरस्वती वंदना पर छात्रा ने शानदार अभिनय किया। कालेज प्रबंधक शमीम बानो ने सभी का स्वागत कर शिविर को पुनीत काम बताया। विधायक को गुलदस्ते भेंट किए गए।
अलग-अलग काउंटरों पर डाक्टरों ने मरीज देखे। महिला चिकित्सकों के पास भी महिलाओं की भारी भीड़ रही। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ नोएडा से आई सचल पैथालाजी (लैब) में 123 मरीजों के खून की मुफ्त जांच हुई। लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार ने खून के नमूने लेकर जांच की। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने मरीजों को मुफ्त इलेक्ट्राल आदि बांटे। एचआईवी/टीवी यूनिट ने स्टाल लगाकर प्रचार सामग्री वितरित की। शिविर और मंच का संचालन कर रहे ब्यूरो प्रभारी रशीद सिद्दीकी ने आभार जताया।
मरीजों के लिए समर्पित रहे ये डाक्टर
डा.एनडी शर्मा (संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा), डा.मोहम्मद रफीक (एमडी), डा.अनुराग श्रीवास्तव (वरिष्ठ सर्जन), डा.शबाना रफीक (एमडी) व डा.प्रज्ञा प्रकाश (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डा.मनोज कुमार शिवहरे व डा.रामवीर रजावत (दंत रोग विशेषज्ञ), डा.नरेंद्र गुप्ता व डा.एसआर वर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ), डा.एमसी पाल (चर्म रोग विशेषज्ञ), डा.भूपेंद्र सिंह (ईएनटी, मेडिकल कालेज), डा.शाहिद व डा.शिवराम सिंह (आयुष, जिला अस्पताल), डा.सौम्या कक्कड़ (आर्थोडोंटिक्स), डा.संदीप गुप्ता (झांसी)।