फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रक्षाबंधन पर तीन दिन मुफ्त बस यात्रा, साड़ी-मिठाई भेंट की

Thu, 27 Aug 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। यह सुविधा 27, 28 और 29 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण बांदा के कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा मिलेगी।
रक्षाबंधन पर सहयात्री सहित मुफ्त बस सेवा भी दी गई है। कार्यक्रम में मातृशक्ति को साड़ी और मिष्ठान भेंटकर शुभकामनाएं दी गईं। महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों को राखी भी बांधी। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने इसे मातृशक्ति के लिए विशेष उपहार बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें