फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Wed, 10 Jan 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर विकास भवन फैजाबाद में तैनात एक कर्मी ने 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के वाद पर सीजेएम न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा निवासी सूर्यपाल ने सीजेएम न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर बताया कि बहराइच जिले के सूफीपुरा गांव निवासी व विकास भवन फैजाबाद में कार्यरत शिवकुमार ने उसके पुत्र अमितेश कुमार की सरकारी नौकरी पांच माह के अंदर लगवाने की बात कहकर अलग-अलग तिथियों में 10 लाख रुपये ठग लिए।
उसने डीआईजी चित्रकूटधाम, एसपी बांदा व एसपी फैजाबाद से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें