फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार दो भाइयों को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू/कमासिन। नया ऑटो खरीदने के लिए बबेरू जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठा दूसरा भाई गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के अमेढ़ी देविन पुरवा निवासी राजन (30) अपने छोटे भाई दुर्गा (20) के साथ बाइक से नया सीएनजी ऑटो खरीदने के लिए गांव से सोमवार की सुबह नौ बजे निकले थे। बबेरू-कमासिन मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आई एक बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे बड़े भाई राजन की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पीछे बैठा भाई दुर्गा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव व घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मृतक राजन के भाई सत्यकरन ने बताया कि राजन नासिक में प्राइवेट में नौकरी करता था। वह एक माह पहले अपने गांव आया हुआ था। यहां वह नया आटो खरीदना चाहता था। घर में उसकी पत्नी अनीता देवी व तीन मासूम पुत्रियां हैं। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। कमासिन थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक की मौत हुई है। शव को मोर्चरी में रखाया गया है।


बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हुई मां
बांदा। जिला अस्पताल में आई राजन की मां सुरतिया देवी पुत्र की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। वह ट्रामा सेंटर के बाहर गेट पर बेहोश होकर गिर गई। पत्नी भी बिलखती रही। घायल भाई दुर्गा व सत्यकरन उन्हें दिलासा देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें