फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आरडी खुलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, ब्रांच मैनेजर समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कंपनी में आरडी खुलवाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने पर पीड़ित ने कोतवाली में निजी कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के गुरहा कुआं निवासी शिवनारायण गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2017 में उसके पास कानपुर नगर के बियंड रिसर्च एडं डेवलपमेंट लिमिटेड कंपनी के ब्रांच मैनेजर गोविंद त्रिवेदी आए और कंपनी में आरडी खुलवाने का ऑफर दिया। उन्होंने विश्वास में आकर 3520 रुपये जमा करके खुलवा ली। उन्हें कंपनी की रसीद व प्रमाण पत्र भी दिया गया। इसके बाद उसने कंपनी में लगभग एक लाख 86 हजार 558 रुपया जमा किया। परिपक्वता पर गोविंद त्रिवेदी ने रजिस्टर्ड बांड देकर सरेंडर कर दिया। गोविंद ने उसे आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर रुपया मिल जाएगा। लेकिन रुपया नहीं मिला। कंपनी के निदेशक राजेश सिंह व आशीष कुमार चतुर्वेदी व मुख्य प्रबंधक जितेंद्र दीक्षित आश्वासन देते रहे। उसने 11 मार्च को पुलिस को सूचना दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब उसने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में ब्रांच मैनेजर, निदेशक समेत चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें