फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बांदा में चार साल की मासूम से रिश्ते के चाचा ने किया दुष्कर्म, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 May 2021 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा से एक शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। यहां एक चार साल की बच्ची के साथ रिश्ते में लगने वाले एक चाचा ने दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के खप्टिहा कलां में क 25 साल के युवक ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदा नाजुक हालत में बालिका को खेत में ही छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में वो रातभर खेत में ही तड़पती रही। सुबह जब परिजनों ने उसे ढूंढा तो वह लहूलुहान हालत में खेत में मिली।

विज्ञापन


आनन-फानन में उसे नजदीकी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया की गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। जिसमे पूरा परिवार गया था। हमारी बच्ची भी हमारे साथ में थी। देर रात बच्ची को सुला कर हम शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए। जब सुबह बच्ची के कमरे में गए तो बच्ची गायब थी। उसे ढूंढा गया तो वह घर के पीछे खेत में लहूलुहान हालत में मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि जसपुरा थाना के एक गांव में चार साल की बच्ची शनिवार की रात घर के बाहर सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक उमेश उसे उठाकर घर के पीछे खेत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें