फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी आरएम ने किए चार तबादले

Sat, 25 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बस स्‍टैड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा। कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक ने दो संविदा समेत चार रोडवेज कर्मियों का तबादला कर दिया। इन तबादलों पर कुछ कर्मचारी उंगली उठा रहे हैं लेकिन चार्ज संभाले आरएम का कहना है कि उन्हें वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार हैं।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष चटर्जी इसी माह प्रमोशन होने पर लखनऊ चले गए। उनकी जगह पार्थ सारथी मिश्रा की तैनाती हुई लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया।16 जून से इस पद की जिम्मेदारी सेवा प्रबंधक विक्रमजीत सिंह कार्यवाहक के रूप में संभाले हैं। उन्होंने चार रोडवेज कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया।

आरएम प्रवर्तन के वरिष्ठ लिपिक हरीशंकर त्रिवेदी को ईपीएफ और इसी कार्यालय के ही वरिष्ठ लिपिक मेराज मोहम्मद को सेवा प्रबंधक कार्यालय में तैनात किया है। बांदा डिपो में संविदा परिचालक मोहम्मद हनीफ खां व चालक श्रीनारायण को राठ भेज दिया।
विज्ञापन


इस फेरबदल को लेकर कुछ कर्मियों में रोष है। आरोप लगाए कि कार्यवाहक अधिकारी तबादला नहीं कर सकते। मनमाफिक काम हो रहे हैं। इस बाबत प्रभारी आरएम विक्रमजीत सिंह ने बताया कि कोई गलत काम नहीं हो रहा। नियमों के तहत ही तबादले किए गए। उन्हें वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें