फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 करोड़ के चार सबस्टेशन चालू

Sat, 09 Mar 2019 11:28 PM IST
gaurav gaurav बांदा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
मटौंध सबस्टेशन का उद्घाटन करते विधायक बृजेश प्रजापति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मटौंध नगर और आसपास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए शनिवार को तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तीन सबस्टेशन चालू हो गए। क्षेत्रीय विधायक बृजेश प्रजापति ने उद्घाटन किया। इन सभी की लागत लगभग 18 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


मटौंध में चालू हुए सबस्टेशन में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से चार फीडर बनाए गए हैं। मटौंध नगर सहित मटौंध ग्रामीण, हरदोनी, बसहरी, आलमखोड़, जखौरा, झींगाखोड़, चमराहा आदि गांवों में आपूर्ति की जाएगी। लाइनमैन अमर सिंह को नियुक्त किया गया है। अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया एक अप्रैल से 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

जर्जर लाइनों को बदला जा रहा है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अनिल पाठक व अजय सविता, एसडीएम कुमार सौरभ, सुनील चक्रवर्ती, जेई विवेक सिंह, कृष्ण कुमार, शीलू मिश्रा, अमर सिंह, मयंक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, नाना शुक्ला, प्रेमनारायण मिश्रा, राजेंद्र सिंह, जगदेव सिंह, पप्पू प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, चंदवारा गांव में भी विधायक ने सब स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया चंदवारा, मटौंध और जारी गांव में बनाए गए 33/11 केवी सबस्टेशन की लागत लगभग 18 करोड़ रुपये है। लो-वोल्टेज से भी निजात मिलेगी। पैलानी तहसील के सबस्टेशन की लागत चार करोड़ रुपये है।

यहां भी अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद सहित अधिशासी अभियंता अजय कुमार और एसडीओ, अवर अभियंता, बिजली कर्मियों सहित प्रधान पैलानी राकेश चौरसिया, हरिकरन सिंह (पिपरहरी), राजकिशोर शिवहरे, अरविंद चंदेल, महबूब अली, सुरेश श्रीवास, रोहित द्विवेदी, गोपाल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें