बांदा। फायर बिग्रेड कर्मी अब संकरी गलियों में भी आग बुझा सकेंगे। चित्रकूटधाम मंडल के फायर बिग्रेड को शासन ने हाई टेक्नोलॉजी की दो फायर बाइकें उपलब्ध कराई हैं। यह प्रेशर सिलिंडर व वाटर मिस्ट से लैस हैं। शनिवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन में बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि फायर टैंकर संकरी गलियों में आग बुझाने में कारगर नहीं थे। गलियों में आग बुझाने के लिए पाइपों का इस्तेमाल किया जाता था। जिसमें काफी समय जाया होता था। फायर बाइकें अब संकरी गलियों में त्वरित आग पर काबू पाने में कारगर साबित होगी।