फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेडिकल कॉलेज के चार सुरक्षा गार्ड ड्यूटी से हटाए

Wed, 04 Nov 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने परिसर से नवजात के शव को उठा ले जाने और नोचने के मामले में चार सुरक्षा गार्ड को हटा दिया है। साथ ही नगर पालिका को पत्र लिख आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कहा है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द निवासी गनेश की पत्नी गुड़िया को रविवार रात करीब 11:30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। बच्चे का जन्म 102 एंबुलेंस में ही हो गया था। गुड़िया को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कराया गया।
रात करीब 12:30 बजे ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुशील ने नवजात का शव परिजन को सौंप दिया। परिजन शव लेकर ओटी ब्लॉक के हॉल में पहुंच गए। वहां गनेश की भाभी ऊषा शव लेकर फर्श पर सो गईं। इस दौरान कुत्ते नवजात का शव उठा ले गए। नवजात के अवशेष कॉरिडोर में मिले।
विज्ञापन

घटना पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा सुपरवाइजर श्रीराम कुशवाहा और गार्ड शील कुमार, संजय गुप्ता, रंजित और शक्ति चरन के विरुद्ध सेवा समाप्ति के लिए उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निगम, झांसी को पत्र लिखा था। इनमें से चार गार्डों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में मृत अवस्था में जन्म लेने वाले नवजात के शव को मोर्चरी में रखवाने के निर्देश दिए हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें