फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार अन्ना मवेशियों के लिए बनेंगे चार अभ्यारण्य

विज्ञापन
Four sanctuaries will be built for 12 thousand Anna cattle - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडल के चारों जिलों में छुट्टा घूम रहे 2,13,328 मवेशियों में लगभग 12 हजार को गोवंश अभ्यारण्य में रखा जाएगा। मंडल के हरेक जिले में एक अभ्यारण्य खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इसकी लागत लगभग दो करोड़ रुपये प्रति अभ्यारण्य होगी। क्षमता अधिकतम तीन हजार मवेशियों की रहेगी। इसके बाद भी मंडल में दो लाख से ज्यादा मवेशी छुट्टा रहेंगे।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चारों जिलों में अन्ना मवेशियों की संख्या करीब 3,31,379 है। मंडल के 1164 स्थायी और अस्थायी गोशालाओं में 1,18,051 मवेशी संरक्षित होने का दावा किया गया है। इसके बाद भी करीब 2,13,328 मवेशी छुट्टा घूम रहे हैं, लेकिन गोवंश अभ्यारण्य में सिर्फ 12 हजार पशु ही रख सकेंगे। हालांकि इसके बाद भी बड़ी संख्या में गोवंश अन्ना रहेंगे।
कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अभ्यारण्य के लिए चारों जिलों में भूमि की तलाश शुरू हो गई है। अभ्यारण्य का निर्माण 50 एकड़ भूभाग में किया जाएगा। इसके निर्माण का दायित्व 10 विभागों को सौंपा गया है। हालांकि नोडल पशुपालन विभाग को बनाया गया है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग को भूमि उपलब्ध कराने, पशुपालन को चहारदीवारी, उद्यान, वन को पौधरोपण, मनरेगा विभाग को तालाब आदि की जिम्मेदारी होगी। कृषि विभाग पांच एकड़ भूमि में हरे चारे की खेती करेगा। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा उप केंद्र की स्थापना होगी। ग्राम पंचायत पशुओं की देखभाल के लिए दो कर्मचारियों की तैनाती करेगा।
गोवंश अभ्यारण्य में पशुओं को पूरी तरह प्राकृतिक माहौल मिलेगा। जंगल, हरा चारा, तालाब आदि होंगे। बांदा में खप्टिहा कलां में भूमि चिह्नित की जा रही है। अन्य जिलों में भी प्रक्रिया चालू है। अगले छह माह में गोवंश अभ्यारण्य का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। -मनोज अवस्थी, उपनिदेशक (पशुपालन)
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें