फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी और महिला समेत चार और संक्रमित मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए मची मारामारी का नजारा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिले में चार और संक्रमित (पॉजिटिव) पाए गए। इनमें एक किशोरी और एक महिला शामिल है। चारों प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। मंगलवार को शाम जांच रिपोर्ट आने के बाद इनके गांव और मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर सील करने की तैयारी शुरू हो गई। इन्हें मिलाकर जनपद में अब पॉजिटिव केसों की संख्या कुल 28 हो गई है। इनमें 22 स्वस्थ होकर निगेटिव हो चुके हैं। अब कुल 6 सक्रिय मरीज हैं। इन सभी को मिलाकर संक्रमित प्रवासी मजदूरों की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी अतर्रा की रहने वाली है। 31 वर्षीय महिला नरैनी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है। इनके अलावा 23 वर्षीय युवक बबेरू कोतवाली क्षेत्र के औगासी गांव और चौथा संक्रमित 31 वर्षीय युवक नंदवारा (नरैनी) गांव का है। ये सभी प्रवासी मजदूर 7 जून को महानगरों से आए थे। नरैनी सीएचसी और कृषि विश्वविद्यालय में क्वारंटीन थे। इन सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले और उनके परिजनों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, पॉजिटिव पाए गए चारों संक्रमितों को देर रात मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
उधर, रोडवेज बस स्टैंड में संदिग्ध मरीज मिलने पर हड़कंप मच गया। सोमवार की शाम कानपुर को जाने वाली बस में यात्रा करने वाले एक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की गई तो लाल लाइट जलने लगी। सूचना पर एआरएम परमानंद ने यात्री से पूछताछ की। यात्री ने बताया कि वह चेन्नई से आया है और पैतृक गांव मवई जा रहा है। उसे तेज बुखार और खांसी की शिकायत थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल से सीएचसी नरैनी भेज दिया गया। सीएमओ डा.संतोष कुमार ने बताया कि यात्री का सैंपल परीक्षण के लिए भेजा गया हैं।
विज्ञापन

उधर, अनलॉक-1 में भी महानगरों से लौटने वालों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को लगभग एक सैकड़ा प्रवासी मजदूर सपरिवार जिला अस्पताल जांच कराने पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग के लिए मारमारी की नौबत रही। सोशल डिस्टेंसिंग तो दरकिनार तमाम लोग मॉस्क भी नहीं लगाए रहे। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन पर भेज दिया। मंगलवार को यहां आने वाले प्रवासियों में अधिकांश दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान के हैं। उधर, 99 डिग्री से ज्यादा बॉडी टंप्रेचर होने पर दो महिलाओं और एक बालिका को कोरोना जांच के लिए नरैनी सीएचसी भेजा गया। उधर, बुखार से ग्रस्त 11 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इनमें कोई भी मरीज प्रवासी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें