फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगरों से लौटे चार मजदूर मेडिकल कालेज भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। महानगरों या गैर प्रांतों से आए चार मजदूरों को सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इनमें कुछ को सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। बहादुर पुरवा (अतर्रा ग्रामीण) निवासी रामकिशोर सिंह पुत्र भागवत हमीरपुर से, खम्हौरा गांव निवासी राजबहादुर पुत्र शिवप्रसाद सूरत से, गुमाई गांव निवासी पवन कुमार पुत्र छोटेलाल महाराष्ट्र से आए हैं।
विज्ञापन

इन्हें सीएचसी मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। उधर, नरैनी क्षेत्र के पुंगरी गांव का नसीम पुत्र करीम को नरैनी रोड पर यूपी-112 ने रोका तो उसने खांसी-जुकाम, बुखार की बात बताई। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे भी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देव तिवारी ने बताया कि इन सभी में खांसी-बुखार आदि के लक्षण बताए थे। एसडीएम जेपी यादव ने कहा है कि बाहर से आने वाले बिना सूचना और चेकअप के अपने घरों में पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधान, लेखपाल, सचिव या थाने में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें