फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में मंडल की चार ग्राम पंचायतें पुरस्कृत

विज्ञापन
Four Gram Panchayats of the Mandal rewarded in the field of climate change - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चित्रकूटधाम मंडल की चार ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह ने दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम करने वाली 27 जनपदों की ग्राम पंचायतों की प्रतियोगिता कराई थी। जिसमें मंडल के चारों जनपदों में बांदा के तिंदवारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेंदा, चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऐचवारा, हमीरपुर के गोहांड ब्लॉक की ग्राम पंचायत जरावर, महोबा के जैतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सतारी को चयनित किया गया गया। पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में अन्य ग्राम पंचायतों को इन ग्राम पंचायतों से सीख लेकर कार्य करने चाहिए।
जल संचयन में छह साल से बेंदा में हो रहा काम
42 छोटे-बडे़ मजरों वाली ग्राम पंचायत बेंदा में जलवायु परिवर्तन को लेकर छह सालों से काम किया जा रहा है। पूर्व प्रधान हेमलता व उनके पति विवेक कुमार सिंह ने मॉडल गांव की आधारशिला रखी थी। 500 खेतों में मेड़बंदी, 3000 हजार पौधों का रोपण, जल बचाओ-कुआं जियाओ अभियान के तहत 28 कुओं का जीर्णोद्धार, मेरा छत मेरा पानी में 32 मकानों के छत का पानी बनाए गए सोख्ता टैंक से जोड़ा गया। डेढ़ सौ हैंडपंपों में सोख्ता गड्ढों का निर्माण कराया गया। छह तालाबों का सुंदरीकरण, 12 नए तालाबों का निर्माण, एक दर्जन बंधों का निर्माण सहित स्वच्छता के क्षेत्र में काम कराए गए। प्रधान ब्रजेश सिंह लाला ने उनके कार्यों को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें