फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों ट्रैक पर मालगाड़ियां, यात्री ट्रेनें लेट

Thu, 17 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
बांदा रेलवे स्टेशन मेें लूप और मेन लाइनों पर माल गाड़ियों ने कब्जा कर लिया। यात्री ट्रेनें देर से आईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। एक साथ कई मालगाड़ी  रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आ जाने से लूप और मेन लाइनें व्यस्त हो गईं। जिस कारण कई यात्री ट्रेनेें प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच सकीं। उन्हेें पहले के स्टेशनों पर रोक दिया गया। इस कारण यात्री ट्रेनें 30 से 40 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर लूप और मेनलाइन समेत कुल चार ट्रैक हैं। इन सभी में एक-एक करके माल गाड़ियां आकर खड़ी हो गईं। यह चारों स्पेशन मालगाड़ियां बताई गईं। कुछ को मानिकपुर की तरफ जाना था तो कुछ को झांसी की ओर। सभी ट्रैक व्यस्त हो गए।

इसी दौरान यात्री ट्रेनों का समय हो गया। कानपुर-मानिकपुर पैंसेजर ट्रेन को खैराडा और झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर को मटौंध में रोक दिया गया। रायपुर-कानपुर दुर्ग एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। लाइन खाली न होने से उसे डिंगवाही स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैक खाली कराने मेें रेलवे अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को माल गोदाम की तरफ ले जाया गया। तभी यात्री गाड़ियों को प्लेटफार्म आने का सिग्नल मिला। स्टेशन प्रबंधक वीपी वर्मा ने बताया कि चारों मालगाड़ियां स्पेशल थीं। इसलिए ट्रैक प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें