फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक और नागपुर में किसान लेंगे खेती के टिप्स

Wed, 16 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भ्रमण पर जाने वाले किसानों को जानकारियां देते उप निदेशक उद्यान मनोहर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के 25 सदस्यीय किसानों का जत्था 7 दिवसीय अध्ययन यात्रा पर यहां से रवाना हुआ। किसान नासिक, नागपुर व जलगांव में फूलों, मसालों व फलों की खेती के तकनीकी पहलू जानेंगे।
विज्ञापन


उप निदेशक उद्यान मनोहर सिंह ने किसानों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 25 किसानों के दल में चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर और बांदा के किसान शामिल हैं। यह दल ट्रेन से महाराष्ट्र पहुंचेगा। विभाग की ओर से किसानों के आने-जाने का किराया और रहने तथा खाने की व्यवस्था की गई है। जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां ने बताया कि किसान नासिक में प्याज व मसाले की खेती के बारे में तकनीकी जानकारी हासिल करेंगे।

दूसरे दिन नागपुर में नीबू अनुसंधान केंद्र में नीबू बागानों का भ्रमण करेंगे। यहां केले व फलों की बागवानी का अवलोकन कर फसल तैयार करने के टिप्स लेंगे। जलगांव में फलों की खेती बहुतायत होती है। यहां ये किसान दो दिन रुककर ग्लैडिशयर, गेंदा, गुलाब समेत अन्य विदेशी फूलों की खेती के गुर सीखेंगे। किसानों के दल की अगुवाई अपर उद्यान अधिकारी सुरेंद्र सिंह बघेल (बांदा) और राकेश कुमार (चित्रकूट) करेंगे। 20 मार्च को यह दल लौटेगा।
विज्ञापन


यात्रा पर रवाना हुए चित्रकूट के किसान शिवसहाय, शिवमिलन, शिवगसागर, रामप्रसाद, चुन्ना व बांदा के चंद्रपाल, कुंवर बहादुर, महोबा के  प्रतापनारायण, चंद्रभान, डालचंद्र, राजबहादुर, छोटकू इत्यादि ने बताया कि वह लौटने पर यहां अन्य किसानों के साथ जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें