फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार खूंखार बंदियों को दूसरी जेलों में किया शिफ्ट

Sat, 31 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले मंडल कारागार से बंदियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शहर के चर्चित मुन्नू हत्याकांड के चार अभियुक्तों को प्रदेश की दूसरे जेलों में भेज दिया गया।
विज्ञापन


खूंखार और खतरनाक अपराधियों से भरी मंडल कारागार बांदा से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुन्नू हत्याकांड के चार आरोपियों को प्रशासनिक आधार पर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित किया गया। जेल प्रशासन ने मुख्य अभियुक्त शाहरुख को बनारस, इरफान उर्फ लाला को बरेली, इरफान उर्फ पप्पू को आगरा केंद्रीय कारागार और चांद बाबू को फतेहगढ़ जेल भेजा गया है।

गौरतलब है कि 10 अक्तूबर 2013 को डीएवी इंटर कालेज चौराहे पर रात करीब 10 बजे ठेकेदार इंतिजार अहमद सिद्दीकी उर्फ मुन्नू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई इंतसार अहमद सिद्दीकी ने शाहरुख, इरफान उर्फ लाला, इरफान उर्फ पप्पू और चांद बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से सभी हत्यारोपी जेल में हैं। हाईकोर्ट ने भी हत्यारोपियों की जमानत अर्जी खारिज करते हुए यहां की अदालत को शीघ्र मुकदमे के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर अभियुक्तों को दूसरी जेल स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें