फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में चार गायें मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। अतर्रा में नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र में तीन दिन में 13 गायों की मौत पर अतर्रा एसडीएम सौरभ शुक्ला ने कहा है कि बीते तीन दिनों में सिर्फ चार गायों की मौत हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने शुक्रवार (पहली नवंबर) को कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। अतर्रा नगर पालिका ईओ और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पूछताछ कर उनसे रिपोर्ट ली गई।
एसडीएम ने बताया कि जांच में पाया गया कि नगर पालिका द्वारा तुर्रा गांव के पास संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र में पिछले तीन दिनों में मात्र चार गायों की मौत हुई है। एसडीएम ने कहा है कि आश्रय केंद्र में भूसा, चारा व अन्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

एसडीएम ने अपने पत्र के साथ नगर पालिका ईओ की रिपोर्ट की आख्या, पशुओं के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अतर्रा के बयान की कापी संलग्न की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें