फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गैंगस्टर एक्ट में चार दोषियों को पांच-पांच साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट), श्रीपाल सिंह ने गैंग लीडर समेत चार दोषियों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास व छह-छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

लोक अभियोजक ने बताया कि नरैनी कोतवाली में 19 जुलाई 2020 को प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र सिंह ने गैंगस्टर एक्ट में करतल निवासी सुरेश द्विवेदी उर्फ बाई, रगोली करतल निवासी कल्लू सिंह, करतल निवासी नत्थू व सोना प्रजापति के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इनका गैंग लीडर सुरेश द्विवेदी उर्फ बाई था। यह लोग संगठित होकर आतंक फैलाकर अपहरण, लूट, मारपीट व धमकी देने जैसे अपराध करते थे। इनके खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं करता था। मामले की विवेचना थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने की थी। आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। अभियोजन की ओर से मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने चारों दोषियों को सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषसिद्ध दोषियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर उनकी जमानत व व्यक्तिगत बंधपत्र निरस्त कर जेल भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें