फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पति की मौत के 40 दिन बाद मिले पत्र के आधार पर पत्नी ने शहर के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीजेएम न्यायालय में दायर किए वाद में शहर के गुलाब बाग खाईंपार मोहल्ला निवासी आसमा बेगम ने बताया कि पति निशार अहमद घर में इसी साल छह अप्रैल की रात मृत मिले थे। पति का पोस्टमार्टम कराए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। पति के चालीसवें की फातिहा के बाद घर की साफ सफाई में उसे पति का लिखा पत्र मिला।
इसमें उन्होंने शहर के अलीगंज खूंटी चौराहा निवासी फारूख अली, हाथीखाना अलीगंज निवासी आमिर खां, चमरौडी दाल मिल के पास निवासी धनीराम कुशवाहा और ढीमर मोहाल मर्दननाका निवासी कल्लू ढीमर पर दबाव बनाकर शहर की बेशकीमती जमीन का बिना पैसा दिए झूठा बैनामा कराने और डराने धमकाने का उल्लेख किया था। आरोप लगाया इसी तनाव के चलते पति निशार अहमद की मौत हुई थी।
विज्ञापन

पत्र लेकर वह कोतवाली गई तो पुलिस ने उसे टरका दिया। इस पर उसने 20 जून को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। तब आसमा ने न्यायालय का सहारा लिया। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर में गंभीर धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ बुधवार की देर शाम रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें