फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पूर्व पार्टनरों पर मुनीम को गोली मारने का आरोप, एक फायर दीवार में धंसा

Fri, 24 Apr 2026 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 22 अस्पताल के वार्ड में भर्ती मुनीम पुष्पेंद्र का बयान दर्ज करते इंस्पेक्टर दीपेंद्र कुमा
विज्ञापन
मटौंध (बांदा)। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराड़ा क्रॉसिंग के पास स्थित सीमेंटेड बाउंड्रीवाल बनाने के प्लांट में बुधवार देर रात मुनीम पर फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। हमले में मुनीम बाल-बाल बच गया। एक गोली उसके बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी प्लांट की दीवार में जा धंसी। घायल की हालत जिला अस्पताल में अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी निवासी 38 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह प्लांट में मुनीम के तौर पर कार्यरत हैं। देर रात करीब नौ बजे बोलेरो सवार कुछ लोग प्लांट पर पहुंचे और देखने के बहाने गेट खुलवाया। गेट खुलते ही हमलावरों ने तमंचा तानकर पुष्पेंद्र को अंदर ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह ठोकर खाकर गिर पड़ा, तभी हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। पहली गोली उसके बाएं बाजू को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी दीवार में जा लगी।



घटना के बाद हमलावर बोलेरो से मटौंध की ओर फरार हो गए। घायल ने खुद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घायल पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि हमले के पीछे उसके प्लॉटिंग कारोबार से जुड़े पूर्व पार्टनरों का हाथ हो सकता है। उसने शहर के छोटी बाजार निवासी दीपक गुप्ता, सट्टन चौराहा निवासी विनीत शिवहरे और मटौंध क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी बसी उल्ला पर संदेह जताया है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें