फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद रामनाथ दुबे को किया याद

विज्ञापन
पूर्व सांसद रामनाथ दुबे की पहली पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देते अधिवक्ता राजेश दुबे। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पूर्व सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता रहे रामनाथ दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। गंछा रोड स्थित आरएन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज (बीएड कालेज) में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ बुद्धिजीवियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश गुप्ता (खादीवाला) ने कहा कि दुबेजी का सामाजिक और राजनीतिक जीवन हम सभी और खासकर अधिवक्ताओं के लिए अनुकरणीय है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने बाबूजी (दुबेजी) के व्यक्तित्व की यादें ताजा कीं।
वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने कहा कि दुबेजी की प्रथम पुण्य तिथि दिवस महत्वपूर्ण है। उनका व्यक्तित्व विराट था। राजनीतिक क्षेत्र में सांसद के रूप में या अधिवक्ता के रूप में वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। गोष्ठी में स्वर्गीय दुबे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी के मेजबान और कालेज प्रबंधक तथा स्वर्गीय दुबे के बेटे अधिवक्ता राजेश कुमार दुबे (भइयाजी) ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

साथ ही कवि चंद्रिका प्रसाद दीक्षित, प्रभा गुप्ता, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, बुजुर्ग व्यापारी रामसेवक जडिय़ा और वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्र ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश कुमार शुक्ल, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित सहित प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू, आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, हार्पर क्लब सचिव सीरजध्वज सिंह, राममिलन सिंह पटेल, प्रो. ओंकार चौरसिया, घनश्याम गौतम, मेदिनी कुमार वाजपेयी, प्रभाकांत पाठक, मुमताज अली, सीमा खान, राजकुमार राज, आदित्य स्वरूप पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें