फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री का जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रूप में मना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता कुंवर विवेक कुमार सिंह के हाल ही में हुए निधन के बाद शनिवार को उनका जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। बड़ी संख्या में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके आवास आकर उनके चित्र पर फूल चढ़ाए । दिवंगत पूर्व मंत्री की पत्नी और पुत्रों ने शहर के वृद्धा आश्रम जाकर बुजुर्गों का हालचाल लिया और उन्हें भोजन कराया। उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पत्नी मंजुला विवेक सिंह और पुत्र निशांत सिंह व यशोवर्धन सिंह उर्फ चीनी ने शहर में लोगों से मिलकर जन समस्याएं जानीं। नगर वासियों ने पूर्व मंत्री की पत्नी और बेटों को याद दिलाया कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में शहर में बिजली, पानी का संकट नहीं हुआ। उनकी जनमानस में एक अलग छाप थी। उनकी कमी हमेशा खटकती रहेगी। उन्हें विकास पुरुष कहा जाता था।
पत्नी मंजुला और बेटों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह सुख दुख में हमेशा सबके साथ रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि रहे खुर्शीद अहमद खां सहित अधिवक्ता आनंद सिन्हा, आदित्य सिंह, राकेश सिंह , धनंजय सिंह, सुनील सनी, शिवबाबा , कामता प्रसाद त्रिवेदी, संजय ओमर, लोकेंद्र प्रताप सिंह, छात्र नेता गौरव चंदेल, रविराज सिंह , मयंककृति सिंह, आमोद सिंह, ऋषि राज सिंह, संग्राम सिंह ,ताहिर खां, मोहित यादव , विनय सिंह सानू ,सुनील कुमार सविता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें