फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार का काम करेगा मवेशियों का टैग नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मवेशियों के कान में लगाया जाने वाला टैग नंबर आधार का काम करेगा। एक क्लिक में ही मवेशी का सारा ब्योरा कंप्यूटर में सामने आ जाएगा। बिना टैग के किसी भी मवेशी को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। चित्रकूटधाम मंडल में अभियान चलाकर ग्राम पंचायत स्तर पर सवा दो लाख से अधिक मवेशियों की टैगिंग की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आदेश पर पशुपालन विभाग ने मवेशियों के टैगिंग का काम शुरू कर दिया है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 18,89,998 अन्ना और पालतू मवेशी हैं। विभाग ने दावा किया है कि लॉकडाउन के बावजूद मंडल में अभियान के तहत 2,26,917 महिष व गोवंश मवेशियों को टैग लगाने के साथ ही लैपटॉप में मालिक का नाम, पता, मवेशी की नस्ल, उम्र, रंग और लंबाई आदि विवरण दर्ज किया गया हैं।
इसे विभाग की वेबसाइट पर अपलोड़ किया जाएगा। एक क्लिक पर न केवल मवेशी का सारा ब्योरा देखा जा सकेगा बल्कि उनकी संख्या की सही जानकारी भी सामने होगी। मार्च के बाद बिना टैग के किसी भी मवेशी को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। टैग लगाने के काम में चिकित्सकों सहित दो हजार से अधिक वैक्सीनेटर, सहायक लगे हैं।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में मवेशियों की संख्या
जनपद कुल मवेशी टैग युक्त मवेशी
बांदा 6,79,263 54,418
चित्रकूट 5,19,428 88,546
हमीरपुर 4,23,462 57,795
महोबा 2,76,836 26,158
योग 18,98,989 2,26,917
मवेशियों के लिए चलाई जा रहीं योजनाएं
पशुपालन विभाग चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक डॉ. मनोज अवस्थी का कहना है कि टैग मवेशी के आईडी प्रूफ का काम करेगा। पशुओं के लिए पशु आश्रय, भरण पोषण, टीकाकरण और गर्भाधान आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं। टैग न होने पर पशु को इन किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें