फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन के बड़े भाई का निधन

विज्ञापन
बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पूर्व कैबिनेट मंत्री व एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई वसीमुद्दीन का रविवार को शहर के खाईंपार स्थित पैतृक आवास में निधन हो गया। वे लगभग 72 वर्ष के थे। कुछ दिनों से बीमार थे। खाईंपार स्थित मस्जिद में नमाजे जनाजा के बाद पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया गया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जामा अरबिया हथौरा के नाजिब कारी हबीब अहमद ने नमाज अदा कराई। बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम शामिल रहे। जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला, भाजपा नेता और पूर्व डीडीसी दलपत सिंह, पूर्व चेयरमैन वैश्य राजकुमार राज व संजय गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली, पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीश, मदरसा हथौरा के मुफ्ती नजीब अहमद, हाफिज हसीब अहमद, हाजी शब्बीर अली बबलू समेत मृतक के बड़े भाई हाजी जमीरुद्दीन सिद्दीकी, रहीमुद्दीन सिद्दीकी, मुन्ना सिद्दीकी व छोटे भाई हसन सिद्दीकी व इसहाक सिद्दीकी इत्यादि शामिल रहे।
उधर, कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सहित जिलानी दुर्रानी, शिवबली सिंह, डा.केपी सेन, हरिश्चंद्र वाजपेयी, संतोष द्विवेदी, ज्ञानी प्रसाद, सुखदेव गांधी, संजय ठाकुर, अशोक वर्धन, सफदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें