फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक देशराज नहीं रहे

Thu, 24 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी/बबेरू। पूर्व विधायक देशराज सिंह पटेल का निधन हो गया। वे करीब 88 वर्ष के थे। बुधवार की रात पीजीआई, लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


यहां पैतृक गांव करहुली में बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता, अधिकारी और परिजन शामिल रहे।

देशराज 1962 में निर्दलीय और 1967 में कांग्रेस से विधायक रहे। आदर्श किसान इंटर कालेज, भभुवा, सर्वोदय मुकुंद गौशाला विद्यालय भुजौली के प्रबंधक और अमर ज्योति इंटर कालेज व रामसखी भक्त विद्यालय, मूंगुस के संरक्षक रहे।

अंतिम संस्कार में पांचों बेटे विक्रम, दिनेश, रमेश, सुरेश और महेश शामिल रहे। दो पुत्रियां ऊषा देवी और भोला हैं। अंतिम संस्कार में बसपा विधायक जीसी दिनकर (नरैनी) लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान ने शोक सभा की। अध्यक्ष आरपी सिंह, महामंत्री विद्याभूषण सिंह पटेल सहित शिवपूजन पटेल, आरपी सिंह, द्वारिका सिंह, सीपी सिंह, हीरालाल, गणेश पटेल, वीरेंद्र सिंह पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें