फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दशक में पहली बार फायदे में डीसीडीएफ

Thu, 24 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड (डीसीडीएफ) की सामान्य निकाय की सभा अगले माह जनवरी में होगी। 22 साल बाद सामान्य निकाय की यह सभा होने जा रही है।
विज्ञापन


संचालक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सोसायटी के दो वरिष्ठ संचालकों अतरवीर सिंह और जगदीश प्रसाद त्रिपाठी को बैठक में सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सुधीर सिंह और लाल खां आदि ने उन्हें शाल ओढ़ाई।

डीसीडीएफ अध्यक्ष ने बताया कि संघ के व्यवसाय से पिछले दो दशकों में पहली बार वार्षिक लेखा में लाभांश दर्ज हुआ है। इससे संघ के कर्मचारियों के मानदेय में भी 15 फीसदी की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


सहकारी बैंक व कृभको की दशकों पुरानी देनदारियों को अदा किया गया है। इन्हीं वजहों से बोर्ड ने सामान्य निकाय सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

उर्वरक की अधिकतम उपलब्धता के लिए विभागीय स्तर पर तथा इफ्को प्रबंधन के बेहतर संचालन बनाने पर बल दिया गया। संचालक मंडल ने संघ से संचालित सहकारी शिक्षा केंद्र में अभावग्रस्त नौ छात्रों के लिए शुल्क में मदद की।

संचालक अतरवीर सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, हरगोविंद सिंह, राहुल सिंह, शैलेंद्र सिंह व सचिव एसके शंखवार मौजूद रहे। संचालन जगदीश प्रसाद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें