फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पीएम आवास के नाम पर पूर्व प्रधान ने मांगी रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पीएम आवास में द्वितीय किस्त का लाभ दिलाने के नाम दलालों के माध्यम से 10 हजार की वसूली की शिकायत सही पाई गई। डीएम ने जांच के बाद पदीय दायित्वों का निर्वाहन न करने पर प्रधान को धारा 95(1) जी के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर 21 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


नरैनी विकास खंड के ग्राम पंचायत बिल्हरका के छोटू ने 21 मार्च डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को दी शिकायत में बताया कि प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर गांव में मंगल नाम का व्यक्ति 10-10 हजार रुपये की वसूली करता है। इसी प्रकार राकेश निषाद ने डीएम को द्वितीय किस्त का लाभ दिलाने के नाम पर 10 हजार मांगने की कॉल रिकार्डिंग भी सुनाई। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को जांच कराए जाने के आदेश दिए।
जांच में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि मंगल पटेल पूर्व प्रधान है। मौजूदा समय में वह ग्राम पंचायत के सदस्य है। इनके द्वारा कई लोगों से पीएम आवास का लाभ दिलाने के नाम पर ऊपर के 10 हजार रुपये की मांग की गई है। लाभार्थियों का कहना है कि यह ऊपर के अधिकारियों को पैसा देने के नाम पर 10 हजार रुपये लेते है। मंगल का कहना है कि वह मौजूदा प्रधान की देखरेख में काम करते है।
विज्ञापन

इससे स्पष्ट होता है कि इस लेनदेन में प्रधान की संलिप्पता साबित होती है। एसपी की रिपोर्ट पर डीएम ने प्रधान छठिया को धारा 95(1) जी के तहत कारण बताओं नोटिस जारी कर 21 दिन में जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि समय से जवाब न मिलने पर वित्तीय अधिकार सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें