बांदा। पैलानी तहसील के गलौली में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीडि़त किसान ने बताया कि कई वर्षो से बिजली की लाइन व खम्हे टूटे पड़े है। बुधवार की सुबह अचानक शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई।
जब तक लोग दौड़े तब तक आग से पूरी फसल जलकर राख हो गई। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि वह जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई व किसान को अहेतुक सहायता दिलाए जाने की मांग की जाएगी। (संवाद)