फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच अफसरों ने खाद विक्रेता को दी क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू क्षेत्र के मरका गांव में किसान द्वारा चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त से खाद में अधिक दाम वसूलने की शिकायत पर मंडलायुक्त द्वारा कराई गई जांच में जांच अधिकारियों ने खाद विक्रेता को क्लीनचिट दे दी है। जांच अफसरों ने शिकायतकर्ता किसान की चूक बताई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह शुक्रवार को मरका गांव निरीक्षण में गए थे। वहां किसान राजकुमार ने आयुक्त से शिकायत की कि खाद विक्रेता ने उसे 266.50 रुपये के स्थान पर 320 रुपये लेकर खाद दी है। इस पर आयुक्त ने उसी समय जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार और बबेरू तहसीलदार विपिन कुमार को जांच और खाद विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए थे। दोनों जांच अधिकारियों ने कुछ ही देर बाद जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट आयुक्त को भेज दी। जांच अफसरों ने कहा कि खाद की बोरी के साथ 54 रुपये कीमत का सल्फर का पैकेट भी किसान को खाद विक्रेता ने दिया था। इसे मिलाकर 360 रुपये लिए गए हैं।
जांच अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार की अनियमितता या अधिक मूल्य लिए जाने की बात सामने नहीं आई है। जांच रिपोर्ट में अधिकारियों ने यह भी कहा कि खाद विक्रेता के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई किया जाना समीचीन प्रतीत नहीं होता। जांच अधिकारियों ने शिकायतकर्ता किसान के लिखित बयान भी अपनी जांच रिपोर्ट में संलग्न किए हैं। इसमें कई गवाहों के भी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

इंसेट---
सूचना न देने पर बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब
बांदा। जन सूचना अधिकार अधिनियम में मांगी गई सूचना देने में लगातार हीलाहवाली कर रहे तिंदवारी बीडीओ से संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय ने स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही 7 दिन के अंदर मांगी गई सूचना मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। समाजसेवी आशीष सागर दीक्षित ने बीडीओ से सांड़ी गांव से संबंधित कुछ सूचनाएं मांगी थीं। यह नहीं दी गईं। इस पर आशीष ने संयुक्त विकास आयुक्त से शिकायत की थी। संयुक्त विकास आयुक्त ने बीडीओ को जारी पत्र में कहा कि उन्हें अंतिम रूप से निर्देशित किया जाता है कि आवेदक को सात दिन के अंदर अपेक्षित सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही इस पर हुई देरी के लिए संबंधित का स्पष्टीकरण लेकर अपनी संस्तुति सहित पेश करें। अन्यथा की स्थिति में यह प्रकरण कार्रवाई के लिए आयुक्त को भेज दिया जाएगा।
---------------
समाचार पत्र विक्रेता संघ चुनाव में 8 नामांकन
बांदा। समाचार पत्र विक्रेता संघ के चुनाव में शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। चार पदों के लिए 8 नामांकन दाखिल किए गए हैं। चुनाव अधिकारी राजकुमार गुप्ता के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर घासीराम निषाद, मोहम्मद नजीर और त्रियुगी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कमलेश पाल व श्रीप्रकाश गुप्ता और महामंत्री में महेश कुमार प्रजापति व राकेश कुमार ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष के लिए सिर्फ सुरेशचंद्र गुप्ता ने पर्चा भरा, जो निर्विरोध निर्वाचित होंगे। बताया कि 9 फरवरी को जीआईसी मैदान मंच पर प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक मतदान होगा। पूर्व चुनाव सलाहकार और वरिष्ठ वितरक राजकुमार गुप्ता की देखरेख में मतदान होगा। (संवाद)
------------------
जल शक्ति मंत्री आज बांदा, चित्रकूट में
बांदा। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह रविवार 7 फरवरी रविवार को बांदा और चित्रकूट जिले में रहेंगे। वह शनिवार को रात 10 बजे कार से चित्रकूट पहुंचेंगे। 7 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे वह बांदा के ओरन कस्बे में द्विवेदी उद्यान आएंगे। यहां बुंदेली भूजल चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां से वह 2:20 बजे आदर्श इंटर कॉलेज, बिसंडा में स्वर्ण जयंती भवन का शिलान्यास करेंगे। साढ़े तीन बजे सिंचाई विभाग निरीक्षण भवन, बबेरू में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साढ़े 4 बजे वापस लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।
------------------
फोटो परिचय-6-दिव्यांगों का दिव्यपथ कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रशस्तिपत्र से सम्मानित बच्चे। साथ में स्टूडियो निर्देशक निशा गुप्ता।
दिव्यपथ में प्रस्तुतियां देने वाले बच्चे सम्मानित
बांदा। दिव्यांगों का दिव्यपथ कार्यक्रम में दिव्यांगों के साथ बेहतरीन सामंजस्य और भूमिका अदा करने वाले बालक-बालिकाओं को आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में दो फरवरी को दिव्यांग बच्चों ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम में पद्म विभूषित रामभद्राचार्य भी मौजूद थे। एसीडी स्टूडियो की निदेशक और दिव्यपथ कार्यक्रम की आयोजक निशा गुप्ता ने बताया कि शिल्पी सोनी, अलका गुप्ता, मुस्कान साहू, स्नेहा नामदेव, मोनू सोनी, साक्षी गुप्ता, प्राची गुप्ता, राधिका गुप्ता, ज्योति, अमल, सुमन गुप्ता, नैंसी गुप्ता, कंचन तिवारी और भाव्य गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। साथ ही अमायरा, भाव्या, अपूर्वा, आकृति, अंशिका, शिवांगी, प्रियंका, ज्योति, अग्रिमा, तमन्ना आदि को प्रशस्तिपत्र दिए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें