फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : जबरन सेवामुक्त करना सरकार की कलुषित मानसिकता

विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कर्मचारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की शनिवार को नवाब टैक परिसर में बैठक हुई। इंडियन पब्लिक सर्विस इंपलाइज फेडरेशन के आह्वान पर मांगों को लेकर 14 अक्टूबर को प्रस्तावित ध्यानाकर्षण दिवस पर चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने जबरन सेवा मुक्त किए जाने को सरकार की कलुषित मानसिकता बताया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को एकजुट रहना होगा। महामंत्री अतुल मिश्रा ने पुरानी पेंशन बहाली पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष रमजोर सिंह चंदेल ने 30 वर्ष की सेवा या 50 वर्ष की उम्र में जबरन सेवा मुक्त किए जाने को सरकार की कलुषित मानसिकता बताया।
राजकीय चिकित्सा कुक कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय शुक्ला, नलकूप कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्यारेलाल, संजय पाल, धीरेंद्र सिंह, कामता प्रसाद, सनद कुमार विश्वकर्मा, मुईनुददीन, रसूल बख्श, अजय तिवारी, संजय पाल, रामबाबू आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे। अंत में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोकसभा हुई और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें