फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सपा के लिए सीट बचाने, भाजपा के सामने कब्जाने की चुनौती

विज्ञापन
फोटो-50-सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव। स्रोत: इंटरनेट
विज्ञापन
बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव भाजपा और सपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। यह सीट अभी सपा के खाते में है।
विज्ञापन

पार्टी ने मौजूदा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव को दोबारा प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने जालौन निवासी अशोक कुमार राठौर को टिकट दिया है। सपा के सामने जहां सीट बचाने की चुनौती है, जबकि भाजपा इस सीट की कुर्सी छीनने की कोशिश में है। दोनों ही प्रमुख दलों ने बांदा के किसी स्थानीय चेहरे को प्रत्याशी नहीं बनाया है। जिले से रमेश चंद्र दुबे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
जिले में 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इसके लिए 19,794 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 14,052 पुरुष और 5,742 महिला मतदाता हैं। मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा। जिले में 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। अब मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन

चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के अशोक कुमार राठौर और सपा के डॉ. मान सिंह यादव के अलावा 11 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनमें बांदा के रमेश चंद्र दुबे शामिल हैं।
अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में झांसी के केशवकांत शर्मा, प्रयागराज के दीपक कुमार द्विवेदी, देवेश कुमार सिंह और विष्णु कुमार, जालौन के मान सिंह यादव और शैलेंद्र कुमार, महोबा के राजकुमार, झांसी के राहुल कनकने उर्फ मोहित गुप्ता, शिवशंकर पटेल और सारिका शामिल हैं। दोनों प्रमुख दलों ने बांदा के किसी स्थानीय नेता को टिकट नहीं दिया है।


14 केंद्रों पर होगा मतदान
जिले में क्षेत्र पंचायत कार्यालय जसपुरा, तिंदवारी, कमासिन, बिसंडा और महुआ के अलावा आर कन्या इंटर कॉलेज बांदा, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मटौंध, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांदा, डीएवी इंटर कॉलेज बांदा, उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरनी नाका, ज्वाला प्रसाद शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू, हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा और राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी में मतदान होगा।
विज्ञापन



सुरक्षा का कड़ा पहरा
मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रशासन ने मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्था की है।

फोटो-50-सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव। स्रोत: इंटरनेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें