Footwear distributed to the walking laborers
- फोटो : BANDA
बांदा। सैकड़ों मील का पैदल सफर करके महानगरों से लौट रहे मजदूरों के जूते-चप्पल घिस कर टूट गए। अनेकों मजदूरों के पैरों में छाले पड़ रहे हैं। भाजपा युवा नेता स्वदेश गौरव शिवहरे ने इन मजदूरों को नए जूते चप्पल बांटे। शहर के राणा प्रताप चौक, नरैनी रोड, चिल्ला रोड आदि में बगैर जूते-चप्पलों के चल रहे करीब दो सौ मजदूरों को नए जूते-चप्पल दिए गए।
सेवा भारती के सहयोग से शुक्रवार को यहां से निकल रहे प्रवासी मजदूरों और गरीब परिवारों को जलपान कराया। उन्हें बिस्किट, टोस और चने के पैकेट दिए। केन नदी रोड और भूरागढ़ के पास रहने वाले जरूरतमंद मजदूरों को भी खाद्य सामग्री दी। सेवा भारती के योगेश जैन, शशांक श्ेाखर, चंद्रशेखर, अर्जित, सक्षम और प्रचार प्रमुख विष्णुदत्त द्विवेदी शामिल रहे। ब्यूरो