बांदा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव में पत्नी से घरेलू कहासुनी के बाद नाराज युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनके चचेरे भाई अमृतलाल (36) की रविवार शाम पत्नी ननकाई से किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात में अमृतलाल ने कमरे में छत के छल्ले से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजन सोकर उठे तो घटना का पता चला।
अमृतलाल निसंतान थे और गांव में ही मेहनत-मजदूरी करते थे। फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)