फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जन आरोग्य मेलों में मरीजों का फॉलोअप, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बढ़ी

Mon, 05 Jan 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 03 नगरीय पीएचसी छाबीतालाब में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
बांदा। प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेलों में अब ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों का नियमित फॉलोअप किया जा रहा है। इन मेलों में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिनकी नियमित जांच की जाती है। पिछले कुछ समय में स्वास्थ्य टीमों के निरीक्षण के बाद मेलों में खांसी, सर्दी-जुकाम, कैल्शियम और एंटीबायोटिक सिरप जैसी महत्वपूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे मरीजों को तत्काल उपचार मिल पा रहा है।
विज्ञापन



विभिन्न पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन



बांदा के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छाबी तालाब में डॉ. नीरज गौतम और आयुष डॉ. रामप्रसाद त्यागी मरीजों का उपचार कर रहे हैं। यहां दोपहर 12 बजे तक सर्दी, जुकाम और बुखार के 14 तथा आयुष के 10 रोगी पहुंचे थे। पीएचसी में ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों का फॉलोअप भी लिया जा रहा है। डॉ. नीरज गौतम के अनुसार, उनकी पीएचसी में सभी 198 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।
इसी क्रम में, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गुलाब बाग में तैनात डॉ. आरिफ खान ने बताया कि उनके केंद्र में पहले खांसी और बच्चों के कैल्शियम के सिरप उपलब्ध नहीं थे लेकिन टीम के सर्वेक्षण के बाद अब इनकी आपूर्ति शुरू हो गई है। यहां खुजली के मरीजों की संख्या 10 से 15 के बीच है। 30 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों के लिए एक अलग रजिस्टर बनाया गया है, जिनकी नियमित जांच की जा रही है।
विज्ञापन



अन्य केंद्रों पर भी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार



मटौंध के न्यू पीएचसी में डॉ. अनुपम गुप्ता और फार्मासिस्ट संजीत सचान ने 23 मरीजों का इलाज किया। अधिकांश मरीज सर्दी, बुखार और जुकाम से पीड़ित थे, जिनमें श्वास और ब्लड प्रेशर के रोगियों की संख्या बढ़ी हुई पाई गई। यहां भी ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों का नियमित फॉलोअप लिया जा रहा है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि आरोग्य मेलों में अक्सर ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों का फॉलोअप किया जाता है, जो नियमित रूप से जांच और दवा लेने आते हैं।
बबेरू के सिमौनी पीएचसी में रविवार को 40 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें बुखार, जुकाम और पेट दर्द से पीड़ित मरीज अधिक थे। डॉ. शिखा गुप्ता ने मरीजों का उपचार किया और ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीजों का फॉलोअप करते हुए उन्हें दवाएं दी गईं। इन मेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें