फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चलते सुरक्षा नियमों का करें पालन

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह में उपस्थित छात्राएं। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन मंगलवार को समापन समारोह हुआ। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आनंद कुमार सिंह ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वाहन चालकों को पूरी तरह प्रशिक्षित होना चाहिए। गाड़ी चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का भी पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

सप्ताह के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में मास्टर ट्रेनर डा.पीयूष मिश्रा ने विजेताओं की घोषणा की। नीति पटेरिया (सरस्वती बालिका विद्या मंदिर) प्रथम रहीं। आस्था (आर्य कन्या इंटर कालेज) द्वितीय और अंशिका गुप्ता (आर्य कन्या इंटर कालेज) तृतीय रहीं। स्लोगन व रंगोली प्रतियोगिता में समृद्धि पाल (सरस्वती बालिका विद्या मंदिर) प्रथम, अभ्युदय सिंह (बीपी ओमर इंटर कालेज) द्वितीय और समीक्षा सिंह (संत तुलसी पब्लिक स्कूल) तृतीय स्थान पर रहीं।
निर्णायकों में एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा और रोडवेज एआरएम परमानंद शामिल थे। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू, संभागीय निरीक्षक एसएल गौर, यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव और जीआईसी प्रवक्ता प्रमोद कुमार शुक्ल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें