फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोतवाल भी नपे, फरार हत्यारों की तलाश में दबिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के कालूकुआं चौकी अंतर्गत कांस्टेबल अभिजीत और उसकी मां व बहन के तिहरे हत्याकांड में चौथे दिन शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कार्रवाई के घेरे में आ गए। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कोतवाली से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

कालूकुआं चौकी प्रभारी और दीवान तथा दो सिपाही पहले ही लाइन हाजिर हो चुके हैं। अब कुल पांच पुलिस कर्मियों पर लाइन हाजिर की कार्रवाई हुई है। आदेश का पता चलते ही प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह एसएसआई राजीव कुमार को चार्ज सौंपकर पुलिस लाइन रवाना हो गए। उधर, सामूहिक हत्याकांड के पांच आरोपियों की भी पुलिस शिद्दत से तलाश कर रही है।
क्राइम ब्रांच, एसओजी और पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जनपद की सीमा से जुड़े जनपदों फतेहपुर, चित्रकूट, महोबा आदि में सुराग लगाकर दबिश दे रही है। पुलिस ने फिलहाल 18 स्थान चिह्नित किए हैं जहां यह फरार आरोपी मिल सकते हैं। गिरफ्तार न होने वाले आरोपियों में घटना का सबसे प्रमुख आरोपी सोमचंद्र भी शामिल है। वह मृतक कांस्टेबल का रिश्ते में साला लगता है। हिस्ट्रीशीटर है। उस पर शहर कोतवाली में 18 मुकदमे हैं। हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट में ऊपर ही नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें