फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: उड़ाका दल ने पकड़ा इयर बड

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में सीताराम समर्पण महाविद्यालय में गठित आंतरिक उड़ाका दल ने सघन तलाशी के दौरान द्वितीय पाली में एक बीकाॅम थर्ड सेमेस्टर के छात्र के पास कक्ष में पैट की जेब में इयर बड पकड़ा।
विज्ञापन

प्रथम पाली में बीएससी, बीकाॅम और एमकाॅम में कुल 155 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें एक छात्र अनुपस्थित रहा। द्वितीय पाली में बीए, बीएससी, बीकाॅम थर्ड सेमेस्टर, जिसमें कुल पंजीकृत 287 छात्रों में दो छात्र अनुपस्थित रहे।
यूएफएम एक तृतीय पाली में एमएससी फिजिक्स, बाॅटनी, रसायन, गणित के परिक्षार्थी रहे। बीएससी गणित, बीए रक्षा विज्ञान के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें कुल 222 छात्र-छात्राएं थे, जिसमें क्रमशः 9 और 3 यूएफएम अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डाॅ. डीसी गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षा को सुचितापूर्ण कराना हमारी प्राथमिकता है। काॅलेज द्वारा गठित उड़ाका दल में नोडल प्रभारी डाॅ. रमाकांत द्विवेदी, डाॅ.शिवगोपाल, निर्मल तिवारी, कमलेश अवस्थी सघन तलाशी में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें