फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता ने केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम रोका, नोंकझोंक

Wed, 11 Jan 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता का हवाला और निर्धारित समय खत्म होने की बात कहकर उड़नदस्ता प्रभारी ने केंद्रीय राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पा़ंडेय का कार्यक्रम रोक दिया। इस दौरान सांसद भौरो प्रसाद मिश्रा और टीम प्रभारी के बीच नोंक झोक हुई। बाद में मंत्री ने बिना माइक से संबोधित किया।
विज्ञापन


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से छावनी स्थित होटल में संवाद सम्मेलन का आयोजन किया था। इसमें केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडेय को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से शाम पांच बजे तक की अनुमति ली गई थी। मंत्री ने शाम 4.55 बजे भाषण देना शुरू किया।

कुछ देर में ही वहां उड़नदस्ता प्रभारी आलोक कुमार तिवारी पहुंच गए और समय खत्म होने की बात कहकर भाषण समाप्त करने के निर्देश दिए। इसी बात पर दोनों पक्षों में नोंकझोंक हुई। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि वह प्रदेश सरकार के इशारे पर ज्यादती कर रहे हैं। अधिकारी की सख्ती पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने माइक रख दिया और बिना माइक के ही भाषण दिया और कार्यक्रम खत्म कर दिया। उधर, उड़नदस्ता प्रभारी ने इसकी जानकारी एसडीएम को भी दी। उनका कहना है कि कार्यक्रम समय से खत्म कर दिया गया। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


पीएम को बताएंगे नोटबंदी व जीएसटी की समस्याएं
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संवाद सम्मेलन में शामिल होने आए केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारियों को होने वाली समस्याओं से वह पीएम को अवगत कराकर निराकरण का प्रयास करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार जैन, सह संयोजक विष्णु गुप्ता, सांसद भैरों प्रसाद मिश्र आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश सह संयोजक देवेंद्र वैसला एवं संचालन चारूचंद खरे और राजेंद्र रावत ने किया। इस दौरान संतोष गुप्ता अनशनकारी, बनवारीलाल, अजित गुप्ता, लवलेश सिंह, सत्तन, सुधीर सूरसेन, कमलेश गुप्ता, ज्वाला प्रसाद, राधेश्याम मसुरहा, रीता गुप्ता, रागिनी मसुरहा, गायत्री पटेल, जागृति वर्मा, ममता मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें