फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की रगों में दौड़ने लगा दान का खून

Wed, 15 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अमर उजाला’ के कैंप में संकलित ब्लड से प्लाज्मा और आरबीसी अलग करते ब्लड बैंक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की कोशिशों से विश्व रक्तदान दिवस पर मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में संकलित खून गंभीर मरीजों की रगों में दौड़कर उनकी जान बचाने में काम आने लगा है। शिविर के तत्काल बाद ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से पांच जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त खून दिया गया। उधर, बड़ी मात्रा में संकलित ब्लड से प्लाज्मा और आरबीसी अलग करने में ब्लड बैंक कर्मी जुटे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ब्लड बैंक मेें आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता आए। ये ‘अमर उजाला’ में रोजाना छप रही खबर और आमंत्रण पर आए थे। सौ ज्यादा लोगों ने शिद्दत की गर्मी के बीच रजिस्ट्रेशन कराया और रक्तदान किया। कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह, चित्रकूटधाम मंडल कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू और डीएम योगेश कुमार ने भी रक्तदान किया। सबसे ज्यादा ‘बी पॉजिटिव वीई’ और ‘ओ पॉजिटिव वीई’ ग्रुप का रक्त संकलित हुआ।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेई ने बताया कि शिविर के बाद पांच जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त ब्लड दिया गया है। इनमें चंद्रभूषण निगम (इंदिरा नगर), अभिलाषा (बबेरू), नीता (तिलौसा), आंचल द्विवेदी (सर्वोदय नगर) और सियादुलारी (पल्हरी) शामिल हैं। डॉ. वाजपेई ने बताया कि ब्लड से प्लाज्मा और आरबीसी अलग किए जा रहे हैं। आग से झुलसे मरीजों के लिए प्लाज्मा की जरूरत होती है। खून की कमी वाले रोगियों को आरबीसी चढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें