फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, पांच साल के मासूम की मौत

Sun, 05 Apr 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई जबकि एक महिला और उसका ससुर गंभीर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। महिला के ससुर ही कार चला रहे थे।
विज्ञापन


चंदौली जिले के थाना मंसौर क्षेत्र के धीना गांव निवासी 32 वर्षीय जानकी शर्मा अपनी पांच वर्षीय बेटी आदित्यत्री और ससुर गोपाल कृष्ण शर्मा के साथ निजी कार से महोबा के श्रीनगर जा रही थीं। कार को उनके ससुर गोपाल कृष्ण शर्मा चला रहे थे। जैसे ही वाहन देहात कोतवाली क्षेत्र के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई।
हादसे में मासूम आदित्यत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जानकी शर्मा और उनके ससुर गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी। थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें