फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चेन लूट में पांच महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/जसपुरा। जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव में चल रहे मेले में अंतरजनपदीय गिरोह की महिलाओं ने जमकर चेन लूट की। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इसका खुलासा करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को खुलासा करते हुए पुलिस लाइन सभागार में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरीपुरवा में मेला चल रहा है। मेले में 10 महिलाओं संग चेन लूट हुई थी। इस घटना में पुलिस ने गिरोह की पांच महिलाओं कौशांबी निवासी सुरजी, देवकली, गमली, छोटकी, संपतिया को गिरफ्तार किया है।
इनके पास नौ मंगलसूत्र, एक सोने की चेन व 900 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में जसपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज, एसआई दिलीप कुमार यादव आदि टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें